
16 आदिवासी शासकीय आईटीआई को परम फाउंडेशन को सौंपने के विरोध में चकलदी आईटीआई के विद्यार्थियों का प्रदर्शन
चकल्दी /सीहोर, 4 अगस्त। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 16 शासकीय आदिवासी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) का संचालन परम फाउंडेशन को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को एकलव्य शासकीय आदिवासी आईटीआई, चकलदी (सीहोर) के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सरकार से हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल































